हनुमानगढ़ , मई 18 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने एक मजदूर को अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता है। उसने विगत 14 -15 मई की रात को शराब के नशे में अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी मां को फोन पर इसकी जानकारी दी तो उसकी मां ने महिला थाने में आकर आरोपी के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी शराबखोरी की लत से परेशान होकर दो-तीन वर्ष पहले छोड़कर चली गई थी जबकि उसकी पुत्री अपने ननिहाल तो कभी पिता के पास रहती थी। करीब एक महीना पहले पिता उसे अपने पास घर का कामकाज करने के लिए यहां लेकर आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित