भरतपुर , फरवरी 19 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने तेजाब डालकर पत्नी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पीड़ित महिला किरन को गुरुवार को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला के चेहरे का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा गम्भीर रूप से झुलस गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि किरन का पति उमेश शराब पीने का आदी है और कोई काम भी नहीं करता। वारदात के समय भी उसने शराब पी हुई थी। जब भी वह उमेश से कुछ काम धंधा करने की कहती है तो वह किरन के साथ मारपीट करता है। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित