पटना , सितंबर 10 -- बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद और निबंधन मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में शराबबंदी के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और यह कानून पूरी सख्ती के साथ लागू रहेगा।

श्री सहनी ने आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में श्री सहनी ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के सहयोग और सहमति से बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया था। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी प्रभावी रूप से लागू है और आगे भी इसे पूरी सख्ती के साथ लागू रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित