पुणे , फरवरी 22 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा- शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार को एक बार फिर पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया हैरूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट और चेयरमैन डॉ. परवेज ग्रांट ने एक बयान में कहा कि श्री पवार को रविवार को हल्के डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें तरल पदार्थ की आवश्यकता है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित