पुणे , फरवरी 23 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार की सेहत में सुधार है और उनकी हालत अब स्थिर है तथा बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
श्री पवार का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "पवार साहब की हालत बिल्कुल ठीक है। अगले 48 घंटों में वह घर चले जायेंगे। कोई समस्या नहीं है। उनकी प्रगति बहुत अच्छी है...सभी रिपोर्ट पूरी तरह सही और सामान्य आयी हैं। उन्होंने अच्छी तरह से आराम किया है और परसों घर लौटेंगे।"मुंबई वापस जाने से पहले वह कुछ दिन पुणे में रहेंगे। उन्हें और आराम करने की सलाह दी गयी है। डॉक्टरों ने कहा, "वह ठीक से खा रहे हैं, उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और चिकित्सा परीक्षण पूरे हो चुके हैं। चिंता की कोई वजह नहीं है।"श्री पवार को रविवार को उल्टियां हुई थीं, जिसके कारण उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। उन्हें सलाइन फ्लूइड (ड्रिप) चढ़ाया गया, साथ ही उनका रक्त परीक्षण और सीटी स्कैन भी किया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और उन्होंने दोहराया कि अगले 48 घंटों के भीतर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित