कल्याणी , अक्टूबर 11 -- तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (30 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से बंगाल ने दिल्ली को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में पहले दिन रविवार को 240 रन पर समेट दिया।

दिल्ली की तरफ से ऋतिक शौक़ीन (56) ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया। उन्होंने 98 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। आयुष डोसेजा ने 45 और ओपनर सार्थक रंजन ने 33 रन बनाये। दिविज मेहरा ने 24 रन का योगदान दिया।

शमी ने शौक़ीन को आउट कर अपना चौथा विकेट लिया। शौक़ीन के आउट होने के बाद पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। शमी ने 30 रन पर चार विकेट लिए जबकि आमिर गनी ने 45 रन पर तीन विकेट लिए जबकि आकाश दीप ने 74 रन पर दो विकेट लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित