पटना , अप्रैल 15 -- भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौधरी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रथम आगमन पर अंगवस्त्र एवं मिथिला की सुप्रसिद्ध मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया।
श्री चौधरी ने प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित