नयी दिल्ली , सितंबर 22 -- गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने के अमेरिकी कानून पर केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। अमेरिका के शत प्रतिशत आयात शुल्क लगाने से सूरत के डायमंड उद्योग पर इसका बहुत बुरा असर पड़ सकता है।श्री सुरजेवाला ने कहा कि पिछले 48 घंटों में सामने आया यह विषय बेहद गंभीर और दूरगामी प्रभाव वाला है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र और गुजरात सरकार ने इस पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है।

गुजरात कांग्रेस प्रभारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अमेरिका के नए कानून के तहत भारत पर शत-प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाए जाने का खतरा पैदा हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि इसका असर गुजरात की सूरत डायमंड इंडस्ट्री पर क्या पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में अनकट और रफ डायमंड आयात करता है और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले डायमंड भी प्रसंस्कृत के लिए सूरत से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यदि भारी आयात शुल्क लगाया जाता है तो सूरत के डायमंड कारोबार पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित