वाराणसी , मई 2 -- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित 'शताब्दी भवन अतिथि गृह' में चल रहे नवीनीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी संकायाध्यक्षों, चीफ प्रॉक्टर तथा अन्य अधिकारियों के साथ भूतल एवं प्रथम तल के कक्षों, सभागार, मिनी हॉल आदि में कार्य प्रगति की बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान भवन की आंतरिक साज-सज्जा, फॉल्स सीलिंग, वातानुकूलन (एसी) व्यवस्था तथा बैठक सुविधाओं पर विशेष चर्चा की गई। कुलपति ने निर्देश दिया कि नवीनीकरण कार्यों में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय की पारंपरिक गरिमा का भी समुचित समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह भवन अतिथि सत्कार एवं अकादमिक आयोजनों के लिए आदर्श केंद्र बन सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित