न्यू चंड़ीगढ़ , मई 29 -- वैभव सूर्यवंशी (96), रवींद्र जडेजा (नाबाद 45) और डॉनोवन फरेरा (नाबाद 38) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ छह विकेट पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने आरआर को शुरुआती झटके दिये। यशस्वी जायसवाल (एक) और ध्रुव जुरेल (सात) रन बनाकर आउट हुये। दो ओवर में दो विकेट गंवाकर संकट में फंसी आरआर को बल्लेबाजी करने आये रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने संभाला और 82 के स्कोर तक ले गये इसी दौरान रवींद्र जडेजा को रिटायर्ड होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान रियान पराग (11) और दसून शानका (तीन) को जेसन होल्डर ने अपना शिकार बना लिया। जोफ्रा आर्चर (सात) को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित