वॉशिंगटन , अगस्त 08 -- अमेरिकी सीनेट ने शनिवार को संघीय सरकार के कामकाज को 11 दिसंबर तक सुचारू रूप से चलाने के लिए एक स्टॉपगैप (अंतरिम) फंडिंग विधेयक को मंजूरी दे दी। मध्यावधि चुनावों से पहले सरकारी शटडाउन की स्थिति से बचने की कोशिशों के तहत इस विधेयक को अब प्रतिनिधि सभा के पास भेजा गया है।
90-6 के भारी बहुमत से पारित यह विधेयक 30 सितंबर को वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद अगले छह हफ्तों के लिए मौजूदा फंडिंग स्तर को बनाये रखेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित