अजमेर , दिसम्बर 13 -- राजस्थान में अजमेर में बड़े उद्योगपति को गोली मारने की धमकी देकर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वृत्त अधिकारी (उत्तर) मनीष बड़गुर्जर ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि उद्योगपति से रंगदारी वसूलने के लिये गोली मारने की धमकी देने वाले भूपेन्द्र सिंह खरवा, दीपक सिंह उर्फ दीपसा, राहुल सिंह और नरेन्द्र सिंह गहलोत काे गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इन अपराधियों ने 29 नवंबर को व्यवसायी को वाट्सएप पर फोन करके उनकी जान बख्शने की एवज में दो करोड़ रुपये की मांग की थी। भयभीत व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस को की। इस पर पुलिस ने आधुनिक तकनीक और साइबर शाखा की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित