रायबरेली , अक्टूबर 19 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस ने सोमवार को विभिन्न ब्लॉकों में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के तहत बाइक रैली निकाली।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि अभियान के तहत लालगंज, हरचंदपुर, सतांव, रोहनिया और महाराजगंज में बाइक रैलियां निकाली गईं। रैली के अंतिम दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए भाजपा सरकार ने संसद में कानून बनाया है, लेकिन उसे युवाओं की ताकत का अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि जब युवा सड़कों पर उतरता है तो इतिहास लिखा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वोट चोरी के जरिए सत्ता में बनी है और जनता को इसकी जानकारी है।
महताब आलम ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में तीन दिवसीय बाइक रैली कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया था। अभियान के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली में पूर्व विधायक अशोक सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बछरावां सुशील पासी, पूर्व प्रत्याशी सरेनी सुधा द्विवेदी, पूर्व प्रत्याशी हरचंदपुर सुरेंद्र विक्रम सिंह, लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, विजयशंकर अग्निहोत्री, महेश प्रसाद शर्मा, संतोष त्रिवेदी, राहुल बाजपेयी, सतगुरुदेव लोढ़ी, लालाशंकर प्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, सुमित्रा रावत, कृपाशंकर शर्मा, मो. जफरूल, अजय सिंह, अनूप बाजपेयी, दीपेंद्र गुप्ता, कमता प्रसाद गौड़, अंजली रावत, गिरिजेश श्रीवास्तव, केशन लाल लोढ़ी, प्रमोद बाजपेयी, शमशुरण पाल, राजेंद्र प्रताप सिंह, छोटेलाल पासी, अखिलेश अवस्थी, ज्योति प्रसाद पासी और सच्चिदानंद त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित