नयी दिल्ली , नवंबर 01 -- विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से 'वोट चोरी' और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के मुद्दे पर रविवार को यहां ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रैली के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है।
रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता तथा समर्थक रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। रैली को लेकर मैदान में तैयारियां पूरी की गई हैं। रैली 12 बजे से शुरू होगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कई अन्य नेताओं के रैली को संबोधित करे 'वोट चोरी' के मुद्दे पर अपने विचार रख सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित