नयी दिल्ली/वॉशिंगटन , अप्रैल 26 -- वॉशिंगटन डीसी में आयोजित 'ह्वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन' (डब्लूएचसीए) के रात्रिभोज में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले पर गहरा दुख जताते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति जेडी वांस की सुरक्षा पर राहत व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा, ''वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई गोलीबारी के बाद यह जानकर राहत मिली कि श्री ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं।'' प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और ऐसी घटनाओं की बिना संकोच निंदा की जानी चाहिए।"श्री मोदी के साथ-साथ दुनिया के अन्य प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भी इस हमले को लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रहार बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित