जयपुर , जून 18 -- केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर से दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेल सेवा (सप्ताह में 6 दिन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस नई ट्रेन का ठहराव दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड़, भरतपुर, ईदगाह, आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेन्ट्रल, उनाव, ऐशबाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड़ तथा कमतौल स्टेशनों पर होने से इनके आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों को विशेष लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस नवनिर्मित कोच केयर कॉम्पलेक्स, खातीपुरा, फेज-2 में किया जाएगा।
श्री वैष्णव 21 जून को प्रातः बीकानेर-अहमदाबाद नई रेल सेवा (प्रतिदिन) को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित