बीकानेर , जून 21 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि राजस्थान के बीकानेर में रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम जोरशोर से चल रहा है।

श्री वैष्णव ने रविवार को यहां रेलवे कर्मचारियों से बातचीत की और इस क्षेत्र में रेलवे अवसंरचना और यात्रियों की सुविधाओं में हो रहे बदलावों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान श्री वैष्णव ने रेलवे कर्मचारियों के सुझाव और अनुभव को ध्यान से सुना। इस दौरान उन्होंने आने वाले वर्षों में रेलवे सेवाओं और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संकल्प को दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित