जयपुर , मार्च 27 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए सुरक्षा कवच सिद्ध हो रहा है।
श्री शर्मा ने केन्द्रीय उत्पाद शुल्क घटाने पर शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क को 13 रुपए से घटाकर तीन रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए से घटाकर शून्य करने का निर्णय अत्यंत स्वागत योग्य है।
उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील कदम से देश के लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा। साथ ही वे वैश्विक उतार-चढ़ाव की अनिश्चितता से मुक्त रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि सभी नागरिक अफवाहों से दूर रहें और एकजुट होकर राज्य एवं राष्ट्र की प्रगति में अपना सहयोग दे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित