पटना , अक्टूबर 13 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आर्थिक विकास अनुमानों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विकास की गति बनाए रखते हुए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।
श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वी विल डू इट' (हम यह करके दिखाएंगे) के मंत्र की भावना के अनुरूप भारत हर चुनौती को अवसर में बदलते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित