उदयपुर , मई 15 -- केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भारत पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण उपजी वैश्विक चुनौती एवं आपदा को नए अवसर में बदलेगा।

श्री शेखावत ने शुक्रवार को यहां मीडिया से बातचीत में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस आपदा को भी एक नए अवसर के रूप में लेकर हम भारत को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने की गति को तेज करने के लिए काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित