हाजीपुर , सितंबर 24 -- बिहार के वैशाली जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, आवश्यक सामग्री के वितरण तथा आवागमन की व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राहत कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

वर्तमान में जिले में कुल 32 पूर्ण प्रभावित पंचायत, 02 नगर निकाय, 93 पूर्ण प्रभावित गाँव तथा 12 पूर्ण प्रभावित वार्ड चिन्हित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में अब तक कुल 3,44,883 आबादी प्रभावित हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आवश्यक आवागमन के लिए वर्तमान में 06 सरकारी नावों का परिचालन किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है। अब तक 48,505 पॉलिथीन शीट, 1,482 फूड पैकेट, 19,684 ड्राई राशन तथा 5,000 मेडिकल किट उपलब्ध कराए/वितरित किए गए हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत सामग्री की उपलब्धता एवं वितरण की लगातार समीक्षा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित