हाजीपुर , अप्रेल 30 -- बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार गुरूवार को "जियो नन्ही परी" अभियान का आयोजन किया गया।
आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-99, यादव चौक में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समाज में बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा को सशक्त करना है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लाभार्थियों, अभिभावकों एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं के परिवारों को जागरूक करते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित