न्यू चंडीगढ़ , मई 27 -- वैभव सूर्यवंशी (97) और ध्रुव जुरेल (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आआर को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में 125 रन जोड़ डाले। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का एक आईपीएल सत्र में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यवंशी अब एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा (60) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि वे आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए सूर्यवंशी, 29 गेंद पर 97 रनों की पारी खेलकर आउट: हुए। वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप की लाइन, कट किया लेकिन डीप थर्ड में लपक लिए गए। उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित