नयी दिल्ली , सितंबर 10 -- जाइडस वेलनेस के पोषण पेय ब्रांड, कॉम्प्लान ने गुरुवार को अपने नए क्षेत्रीय अभियान 'इंडिया का कॉम्प्लान बॉय' लॉन्च किया, जिसमें ब्रांड एंबेसडर और भारत के उभरते हुए युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी नजर आएंगे।
वैभव के समस्तीपुर से जुड़े होने के कारण यह अभियान बिहार के लिए खास मायने रखता है। बिहार में स्थानीय स्तर पर नेट प्रैक्टिस करने से लेकर देश के लिए खेलने, रिकॉर्ड तोड़ने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर छक्के लगाने तक, वैभव ने अपने इस सफ़र के जरिए बिहार के साथ-साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनका 'इंडिया का कॉम्प्लान बॉय' बनना, इस अभियान को राज्य भर के परिवारों के साथ सही मायने में और सांस्कृतिक रूप से मजबूती के साथ जुड़ने का अवसर देता है, जहाँ बच्चों की पढ़ाई, खेल और करियर को लेकर माता-पिता की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। ब्रांड के लिए, वैभव की कहानी इस सोच को स्वाभाविक रूप से दिखाती है कि बच्चे की क्षमता को लगातार कोशिश, माता-पिता के सहयोग और सही पोषण से ही निखारा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित