समस्तीपुर, जून 06 -- समस्तीपुर की माटी के लाल 15 वर्षीय अद्भत प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम में चयन होने की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव ताजपुर समेत पूरे जिले मे जश्न का महौल है।
वैभव को आगामी इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।
वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में सम्पन्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं की ओर से यह पारितोषिक मिला है 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में 776 रन बनते हुए प्रतियोगिता में सभी खिलाडियों को पीछे छोड़ दिया और औरेंज कैप हासिल किया । इतना ही नही प्रतियोगिता में 72 छक्के लगते हुए उन्होंने ग्रेट क्रिस गेल के 59 छ्क्के लगाने के रिकॉर्ड को कोसों दूर धकेल दिया।
वैभव ने दुनिया के सबसे नामवर गेंदबाजों जसप्रीत बुमरा, हेजलवुड, रबाडा, भुवनेश्वर कुमार, मो. सिराज जैसे गेंदबाजों को अपने शॉट से हवाई दर्शन का मौका दिया और ढेरों कीर्तिमानों पर अपना नाम अंकित कर दिया।
वैभव सूर्यवंशी की इस उपलब्धि पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका चयन भारतीय क्रिकेट टीम में होना परिवार एवं बिहार के लिए गौरव की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित