पटना , जून 22 -- बिहार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री तथा हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने श्रीलंका 'ए' के विरूद्ध त्रिकोणीय श्रृंखला में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के मात्र 11 गेंदों में अर्द्धशतक तथा 'लिस्ट-ए-क्रिकेट' में नया विश्व कीर्तिमान बनाने पर उन्हें बधाई और कहा कि वैभव की प्रतिभा, आत्मविश्वास और आक्रामक बल्लेवाजी भारतीय क्रिकेट के उज्जवल भविष्य का संकेत है।
मंत्री ने कहा कि बिहार की धरती पर जन्मे इस असाधारण क्रिकेटर की शानदार उपलब्धि पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 'ए' की जीत वैभव के 29 गेंदों पर ताबड़तोड़ 94 रनों की पारी का बड़ा योगदान था और इसी लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
श्री कुमार ने कहा युवा वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा को असाधारण बताते हुए कहा कि आने वाले समय में वह इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और बिहार का नाम रौशन करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित