पोर्ट ऑफ स्पेन , अक्टूबर 18 -- क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने बंगलादेश में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में कीमो पॉल की जगह शमार स्प्रिंगर को शामिल किया गया है। कीमो पॉल निजी और पारिवारिक कारणों से अपने घर लौट रहे हैं। 28 वर्षीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर स्प्रिंगर ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण नहीं किया है, हालांकि वे वेस्टइंडीज के लिए तीन वनडे और 12 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 23 प्रथम श्रेणी मैचों में 32.59 की औसत से 1043 रन बनाए हैं और 27.87 की औसत से 58 विकेट लिए हैं। 2026 वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन बल्ले से काफी अच्छा रहा था, जहां उन्होंने बारबाडोस के लिए चार मैचों में 50.20 की औसत से 251 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं रहा, जहां उन्होंने आठ पारियों में 42.00 की औसत से सात विकेट लिए।

कीमो पॉल के बाहर होने से बांग्लादेश सीरीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम में खिलाड़ियों की कमी और बढ़ गई है। वनडे और टी-20 टीम के कप्तान शाई होप को आराम दिया गया है, जबकि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को भी टीम से हटा दिया गया था। पॉल को शुरुआत में जोसेफ की जगह ही टीम में शामिल किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित