हरारे , अक्टूबर 07 -- स्टेफनी टेलर ( दो विकेट और नाबाद 64 रन) और जाहजरा क्लैक्सटन (दो विकेट और 38रन) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज की महिला टीम ने बुधवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 18 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली।
आज यहां जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 142 रनों का स्कोर बनाया। केलिस नधालोवु और बिलिवड बिजा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। केलिस नधालोवु ने जिम्बाब्वे के लिए 43 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (63)रनों की पारी खेली। बिलिवड बिजा ने 16 गेंदों में चार चौकों की मदद से 21 रन बनाये। क्रिस्टीन मुतासा ने 19 गेंदों में (नाबाद 24) रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से स्टेफनी टेलर और जाहज़रा क्लैक्सटन ने दो-दो विकेट लिये। शिनेल हेनरी और शॉनिशा हेक्टर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित