जमैका , मई 28 -- वेस्टइंडीज ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सभी प्रारुपों की सीरीज के लिए अपने घरेलू मैचों की पुष्टि कर दी हैं।

वेस्टइंडीज घरेलू सीरीज में श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ दो-दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। यह चल रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चरण का हिस्सा हैं।

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच 25-29 जून और 3-7 जुलाई तक एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होंगे, जबकि पाकिस्तान के साथ दो मैच त्रिनिदाद और टोबैगो में खेले जायेंगे।

ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी 25 जुलाई से वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करेगी, जिसके बाद 2 अगस्त से क्वींस पार्क ओवल में सीरीज का आखिरी मैच खेला जायेगा।

जून में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच छह सफेद मैच (तीन वनडे और तीन टी-20) भी होने हैं, जबकि कैरेबियाई टीम अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए 11-21 जुलाई के बीच न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित