प्रॉविडेंस , जुलाई 12 -- अल्जारी जोसेफ (चार विकेट) के बाद केसी कार्टी (95) और कप्तान शाई होप (नाबाद 87) रनों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात गेंदें शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने 49.5 ओवरों में 265 रन के स्कोर पर समेट दिया। डैरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक (65) रनों की पारी खेली। वहीं विंग ने (49),माइकल ब्रेसवेल (29), हेनरी निकल्स (27), मार्क चैपमैन (27), टॉम लेथम (25) और कप्तान मिचेल सैंटनर ने (21) रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने चार विकेट लिये। वाइटल लेविस को तीन विकेट मिले। गुडाकेश मोती ने दो और खारी पिएर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित