इंदौर , अक्टूबर 11 -- वेस्टइंडीज ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

आज यहां वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद होप जब आप तीनों प्रारुप में खेल रहे हों, तो यह चुनौतीपूर्ण होता है। इन हालात में जितनी जल्दी हो सके, सीखना जरूरी है। हम हमेशा जानते हैं कि कई मैच कैच से ही तय होते हैं। रोमारियो ठीक है, लेकिन उन्हें आराम दिया जा रहा है।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा पिछले मैच में ओस का बहुत बड़ा रोल था। कभी-कभी ऐसा होता है और आपको उसे भुलाकर आगे बढ़ने की सोच रखनी चाहिए। एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए हालात के हिसाब से खुद को ढालना और स्थिति को जल्दी समझना ज़रूरी है। शिवम दुबे बाहर, नीतीश अंदर। कुलदीप बाहर और प्रिंस यादव खेल रहे। मैदान के साइज़ को देखते हुए हमने ये बदलाव किए और हमें ऐसे खिलाड़ी की भी जरूरत थी जो यॉर्कर गेंदों पर अच्छे शॉट लगा सके।

दोनों टीमें इस प्रकार है:भारत (एकादश): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित