ब्रेडी , जुलाई 11 -- हेली मैथ्यूज (तीन विकेट और नाबाद 159) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने यहां खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को 68 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

वेस्टइंडीज ने 38.4 ओवर में 270 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैथ्यूज ने रियालेना ग्रिमंड (91) के साथ 258 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की, जो वेस्टइंडीज महिला टीम के लिए वनडे में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित