नयी दिल्ली , अगस्त 21 -- लाइन पाइप कारोबार की प्रमुख कंपनी वेलस्पन कॉर्प को अमेरिका की एक विनिर्माण कंपनी से 1.8 अरब डॉलर (लगभग 172 अरब रुपये) का ऑर्डर मिला है।
वेलस्पन कॉर्प विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले वेलस्पन वर्ल्ड का हिस्सा है जो पांच अरब डॉलर का समूह है। यह समूह होम सॉल्यूशन्स, पाइप सॉल्यूशन्स तथा निर्माण सामग्री के क्षेत्र में कारोबार करती है। यह कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर है।
कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि यह ऑर्डर वित्त वर्ष 2027-28 और 2028-29 के दौरान पूरा किया जायेगा। इससे कंपनी की ऑर्डर बुक काफी मजबूत होगी और आने वाले कई वर्षों के लिए राजस्व की स्थिति बेहतर होगी। यह उत्तर अमेरिकी ऊर्जा अवसंरचना बाजार में वेलस्पन कॉर्प की स्थिति को और मजबूत करता है, जहां कंपनी ने अपनी विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार के लिए लगातार निवेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित