आगरा , फरवरी 7 -- 'घूसखोर पंडित' शीर्षक से जारी वेब फिल्म के विरोध में शनिवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने यहां आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र स्थित परशुराम चौक पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कुछ लोगों ने अर्धनग्न होकर शंखनाद भी किया। उनका कहना था कि फिल्म के शीर्षक से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो विरोध जारी रहेगा तथा आवश्यक होने पर न्यायालय की शरण ली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को लेकर आगरा सहित अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। लखनऊ में फिल्म के संबंध में मामला दर्ज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित