जयपुर , मार्च 26 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यवहार को लेकर कहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अपहरण हो जाये और दुनिया के किसी मुल्क ने इसकी निंदा और दुख प्रकट नहीं किया जो दुनिया के लिए बहुत बुरा संकेत है।

श्री गहलोत गुरुवार को जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा "श्री ट्रंप पता नहीं जिस प्रकार उनका व्यवहार है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति, कभी कहते हैं मेरे वो दोस्त हैं, कभी कहते हैं कि वो मुझे खुश करने में लगे हुए हैं, कभी कहते हैं कि मैं उनका पॉलिटिकल करियर खत्म कर सकता हूँ। आज तक मैंने किसी भी राष्ट्रपति को दूसरे देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के बारे में ऐसे कमेंट करते नहीं सुना।"उन्होंने कहा कि वो वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अपहरण कर सकता है, एक राष्ट्र दूसरे राष्ट्र के राष्ट्रपति को किडनैप कर ले और दुख इस बात का रहा कि दुनिया के किसी मुल्क ने निंदा नहीं की एवं दुख प्रकट नहीं किया। यह दुनिया के लिए बहुत बुरा संकेत है। जो हुआ है, सब जानते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित