अजमेर , फरवरी 13 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने वेद को जीवन जीने का संविधान बताते हुए कहा हैं कि वे मानव को आदर्श आचरण, संयम और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
श्री बागडे शुक्रवार को यहां पुष्कर में स्थित ब्रह्म सावित्री वेद विद्यापीठ के तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह एवं वार्षिक महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ के अवसर पर आयोजित दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों की दिव्य अनुभूतियां वेद मंत्रों के रूप में अभिव्यक्त हुई हैं। इसे श्रुति परंपरा के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी संजोया गया। उन्होंने औपनिवेशिक शिक्षा पद्धति के कारण गुरुकुल व्यवस्था के खंडित होने का उल्लेख करते हुए कहा कि आज ऐसे संस्थान भारत की आत्मा को पुनः जागृत कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित