कोरबा , अप्रैल 15 -- छत्तीसगढ के सक्ति जिले के वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद और कांग्रेस नेत्री ज्योत्सना चरणदास महंत ने बुधवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है, बल्कि बार-बार सुरक्षा नियमों की अनदेखी का परिणाम है।
सांसद महंत ने कहा, "यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है, बल्कि बार-बार सुरक्षा नियमों की अनदेखी का परिणाम है।" उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी वेदांता के कोरबा प्लांट में चिमनी निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। उस हादसे में करीब 40 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हुई थी। इसके अलावा भी प्रोजेक्ट में हादसों और श्रमिकों की जान से खिलवाड़ की लंबी फेहरिस्त है। इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित