नयी दिल्ली , मार्च 13 -- पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

यह जानकारी श्री नायडू ने एक्स पर अपने एक पोस्ट के माध्यम से दी।

श्री नायूडू ने अपने पोस्ट में श्री आडवाणी को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर श्री आडवाणी का गहरा प्रभाव रहा है। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन और करियर को आकार देने में आडवाणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित