श्रीगंगानगर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की मोबाइल फोन चार्जिंग के दौरान कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण मौत हो गई।
पुलिस सू्त्रों ने शुक्रवार को बताया कि चक 5-के में कृष्णादेवी (65) बुधवार को घर के एक कमरे में मोबाइल फोन चार्ज लगाने के लिए गई थी। इस दौरान शॉर्ट सर्किट होने के कारण पूरे कमरे में आग लग गई। उसकी दादी बुरी तरह से जल गई। उसे अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान कृष्णा देवी की मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित