भीलवाड़ा , मई 08 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोखूंदा गांव में एक बुजुर्ग को चाकू दिखाकर लूटने का प्रयास करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि 88 वर्षीय कजोड़ीमल जैन तीन मई की दोपहर अपने घर के बाहर वाले कमरे में बैठे थे। इसी दौरान दो युवक जबरन कमरे के भीतर घुस आये और जैन पर चाकू से धमकाकर लूटने का प्रयास किया। इसी दौरान बुजुर्ग जैन ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया।

हल्ला सुनकर आस-पास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिन्हें देख बदमाश घबरा गये और वारदात को अंजाम दिए बिना ही वहां से भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने तुरंत प्राथ् दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों सुनील, हिम्मत और तौफिक शाह को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित