भरतपुर , फरवरी 17 -- राजस्थान में भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक वृद्धा की तालाब में डूबने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंढेरा गांव में लक्ष्मी देवी (72) अपने पुत्र समय सिंह के साथ तालाब के किनारे से पशुओं के बाड़े जा रही थी। वह समय सिंह के पीछे पीछे चल रही थी। अचानक तालाब की मिट्टी ढह जाने से वह तालाब में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि समय सिंह के बाड़े पहुंचने के बाद भी मां घर नहीं पहंची तो समयसिंह लौटकर तालाब की ओर गया जहां उसकी माँ की तालाब में गिरकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित