भरतपुर , अक्टूबर 01 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के कुंडेरा थाना क्षेत्र में शेरपुर गांव में गुरुवार को बदमाश घर में अकेली बुजुर्ग महिला को घायल करके करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी के कड़े लूटकर फरार हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात की शिकार मथुरा देवी (75) का पोता के स्कूल से घर पहुंचने पर घटना का पता चला। पोते की सूचना पर खेत में काम कर रहे परिजनों ने घर पहुंच कर घायल वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित