भोपाल , मई 28 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि शहीद वीर सावरकर के नाम मात्र के स्मरण से ही राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मगौरव का भाव जागृत हो उठता है।

डॉ.यादव ने कहा कि वीर सावरकर ने असह्य यातनाओं को निर्भीकता से सहते हुए भी स्वतंत्रता की अलख जलाए रखी। डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि की सेवा में स्वयं को समर्पित कर देने वाले स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर देशवासियों के लिए सदैव वंदनीय रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित