सोनीपत , जुलाई 24 -- भारत विकास परिषद द्वारा शुक्रवार को हरियाणा के ऋषिकुल विद्या पीठ में वीर रस कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति भारतीय सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यो आत्मविश्वास और प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करना था। इसमें 14 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस.के. शर्मा और विशिष्ट अतिथि धीरज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कनिष्ठ वर्ग में जानकी दास कपूर पब्लिक स्कूल की समरिया ने प्रथम, ऋषिकुल वर्ल्ड एकेडमी की कामाक्षी ने द्वितीय तथा शिव शिक्षा सदन की नीलाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिविन ने प्रथम स्थान हासिल किया। रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल की तनिष्ठा द्वितीय और शिव शिक्षा सदन की जिज्ञासा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन इंदु बाला, वरेंद्र और सुषमा दुदेजा ने उच्चारण, अभिव्यक्ति, मंच संचालन और प्रस्तुति के आधार पर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित