मुंबई , अगस्त 24 -- भिनेता वीर पहाड़िया अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें वीर का चुलबुला और ऊर्जावान अंदाज देखने को मिल रहा है। रंगों से भरपूर यह पोस्टर फिल्म के हल्के-फुल्के और मनोरंजक माहौल की झलक पेश करता है।

फिल्म का नया पोस्टर टीजर और हाल ही में रिलीज हुए गीत 'अंडी बंडी' के बाद सामने आया है। 'अंडी बंडी' में वीर का जोशीला अंदाज और डांसिंग एनर्जी देखने को मिली थी, जबकि टीजर ने दर्शकों को फिल्म की दुनिया और कहानी की दिलचस्प झलक दिखाई थी। दोनों ही अपडेट को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। पोस्टर में वीर का मस्तीभरा अंदाज 'प्रेम कीटाणु' के मनोरंजन से भरपूर सफर की ओर इशारा करता है।

हर नए अपडेट के साथ 'प्रेम कीटाणु' को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। फिल्म से जुड़े नए खुलासों के बीच अब सभी की नजरें वीर पहाड़िया के किरदार और फिल्म की आगे की झलकियों पर टिकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित