मुंबई , सितंबर 30 -- वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का नया हार्टब्रेक गीत 'तुझसे बिछड़ के' रिलीज हो गया है। गीत में प्यार, जुदाई और टूटे रिश्ते के दर्द को भावनात्मक अंदाज में पेश किया गया है। वीर पहाड़िया और आफिया सैयद पर फिल्माए गए इस गीत में दोनों के किरदारों के बीच रिश्ते की भावनात्मक उथल-पुथल देखने को मिलती है।
'तुझसे बिछड़ के' में वीर पहाड़िया अपने किरदार के संवेदनशील और भावुक पक्ष को सामने लाते नजर आ रहे हैं। गीत के जरिए उनके किरदार की इमोशनल जर्नी और रिश्तों की जटिलताओं की झलक मिलती है। फिल्म के ट्रेलर में भी इस गीत की झलक दिखाई गई थी।
मधुर शर्मा ने गीत को अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत राहुल मिश्रा ने तैयार किया है और गीत के बोल मीर ने लिखे हैं।
अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी 'प्रेम कीटाणु' में वीर पहाड़िया, अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गौरव वर्मा द्वारा अवनिका फिल्म्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 02 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित