हरिद्वार , जुलाई 26 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार को परिवहन विभाग की नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला यूके08 बीएम शुरू होते ही फैंसी (वीआईपी) नंबरों की जबरदस्त मांग देखने को मिली। ऑनलाइन ई-नीलामी में वाहन स्वामियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके चलते कई पसंदीदा नंबर लाखों रुपये की बोली में बिके। नई श्रृंखला खुलते ही मिली इस प्रतिक्रिया ने स्पष्ट कर दिया कि विशेष पंजीकरण नंबरों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।

ई-नीलामी में यूके08 बीएम 0009 सबसे महंगा नंबर साबित हुआ, जिसके लिए Rs.5.40 लाख की सर्वाधिक बोली लगी। इसके अलावा यूके08 बीएम 0001 के लिए Rs.4.91 लाख, 0007 के लिए Rs.3.88 लाख, 0008 के लिए Rs.1.73 लाख, 0002 के लिए Rs.1.41 लाख तथा 9000 के लिए Rs.91 हजार की बोली प्राप्त हुई। वहीं 0005, 0006, 0004, 1111, 8888, 5555, 0101, 0099, 0077 और 0999 जैसे अन्य आकर्षक नंबरों के लिए भी लोगों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित