भरतपुर , मई 14 -- राजस्थान में भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में एक गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक किशोरी की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौ मई किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। उसे गम्भीर हालत में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित