भीलवाड़ा , अक्टूबर 10 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रोंं ने बताया कि शुक्रवार शाम से घर से लापता हुए राजू (28) का शव शनिवार को सुबह बेड़च नदी के नजदीक स्थित माताजी के मंदिर परिसर में मिला।

थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि सुबह मंदिर के पुजारी जब पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो उन्होंने परिसर में एक युवक का शव देखा और तुरंत ग्रामीणों एवं पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर सल्फास की डिब्बी मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कोटड़ी अस्पताल के शवगृह पहुंचाया। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित