वाराणसी , जून 07 -- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर "संडे ऑन साइकिल" एवं "स्वस्थ भारत" पहल के तहत स्वास्थ्य तथा पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने महिला महाविद्यालय चौराहा से हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षक शामिल हुए।
कुलपति ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइकिल उपयोग के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न स्लोगनों और संदेशों का अवलोकन किया और इनके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। साइकिल रैली आईआईटी चौराहे से होते हुए कंप्यूटर सेंटर के पास से गुजरते हुए एम्फीथियेटर के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित